अनूपपुर: 15 साल से सड़क-नाली का इंतजार, बारिश में फिर डूबेगी कॉलोनी,जल निकासी नहीं, वार्डवासियों की बढ़ी चिंता
अनूपपुर। जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 9 स्थित बिहारी कॉलोनी के रहवासियों को एक बार फिर बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कॉलोनी में पिछले करीब 15 वर्षों से सड़क और नाली निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी घरों और गलियों में भर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों को शिकायतें दी गईं,