बांसवाड़ा: कुपड़ा में एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती को लेकर भड़का जन आक्रोश
बांसवाड़ा शहर से सटे कुपड़ा गांव मे पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती के नाम पर घंटो बिजली बंद रखने को लेकर बुधवार बीती आधी रात को जन आक्रोश भड़क गया और विधुत विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कि गईं। गुरुवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि मेंटेनेंस के नाम पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।