बीरपुर: लक्ष्मीपुर में शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव स्थित गाछी टोला वार्ड संख्या-पांच में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिचर्चा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।