जयपुर: राजस्थान यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के छात्रों ने छात्र संघ चुनाव बहाली सहित चार मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Jaipur, Jaipur | Jun 3, 2026 राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र मुद्दों को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ सिंडीकेट बैठक के पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कुलपति सचिवालय का घेराव कर दिया छात्रसंघ चुनाव बहाल करने फीस वृद्धि वापस लेने व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र परिसर में इकट्ठा हुए और जोरदार प्रदर्शन किया