ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ा, चोरी हुई बाइक भी बरामद
ऊँचाहार कस्बे में मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी संचालक की बाइक को चोरी कर ले जाया गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 24 घण्टे के भीतर आरोपी मो जाबिर उर्फ सोनू निवासी दीनगंज थाना डलमऊ को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।उसके पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई है।