पथरगामा: पथरगामा जुगाड़ नुमा गाड़ी से अवैध लकड़ी की ढुलाई धड़ल्ले से जारी।
प्रखंड क्षेत्र में अवैध लकड़ी की ढुलाई बिना किसी रोक-टोक से जारी है। बुधवार को सुबह 7:00 बारकोप मोड़ फोरलेन सड़क से गांधीग्राम की ओर एक जुगाड़ नुमा गाड़ी में अवैध लकड़ी ट्रिपल से ढक कर ले जाते देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन सुबह 4:00 से 9:00 बजे दिन तक जुगाड़ नुमा गाड़ी से अवैध लकड़ी की ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है।