मदनपुर: प्रखंड मुख्यालय से गाय चोरी, पशुपालक सदमे में - CCTV फुटेज से खुल सकता है राज
मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 किनारे सूर्य मंदिर के समीप एक पशुपालक के घर के बाहर बंधी गाय की चोरी से इलाके में सनसनी फैल गई है। अज्ञात पशु चोरों ने देर रात रस्सी काटकर गाय को चुरा लिया, जिससे पशुपालक गहरे सदमे में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गाय मदनपुर हाईस्कूल गली निवासी स्व. सीताराम चौधरी के पुत्र मोहन कुमार की थी। मोहन कुमार ने बताया कि रोज की तरह