देहरादून: तहसील चौक से सहारनपुर चौक तक सड़क चौड़ीकरण, 431 दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण, प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा और भूखंड
देहरादून में तहसील चौक से सहारनपुर चौक तक सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस परियोजना के तहत सड़क के दोनों ओर आने वाली कुल 431 दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा। इनमें एक ओर 204 और दूसरी ओर 227 दुकानें शामिल हैं, जबकि 19 सरकारी भवनों को भी हटाया जाएगा। प्रभावित दुकानदारों को तीन नवंबर से भूखंड और मुआवजा दिया जाएगा।