देहरादून: दीपावली पर घर जाने के लिए लोगों की भारी भीड़, उत्तराखंड रोडवेज ने इन रूटों पर बढ़ाई बसों की संख्या
रोडवेज ने यात्रियों की भीड़ की स्थिति को भांपते हुए दिल्ली रूट पर चार वाल्वो और दो साधारण बस बढ़ाई। इसी क्रम में बरेली के लिए तीन, हल्द्वानी दो, मुरादाबाद दो, आगरा रूट पर एक अतिरिक्त बस बढ़ाई है। सामान्य दिनों में इन रूटों पर वाल्वो एवं साधारण 62 बसें संचालित की जाती है। हालांकि पर्वतीय मार्गों के लिए रोडवेज के पास प्रयाप्त बसें नहीं है।