देहरादून: राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु और पीएम मोदी रजत जयंती पर उत्तराखंड आएंगे, कार्यक्रम होगा बेहद खास
उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती महोत्सव प्रदेशवासियों के लिए यादगार बनने जा रहा है। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव की शाेभा बढ़ाने उत्तराखंड आ रहे हैं। मोदी नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।