मरवाही: जीपीएम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने राज्य सरकार के कामों को सराहा, दिए 10 अंक
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विष्णुदेव साय सरकार के कामकाज की सराहना की और उत्कृष्ट बताया। राज्य सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर अंक देने की होड़ में स्वास्थ्य मंत्री ने सरकार को 10 में से 10 अंक दिए, साथ ही पांच बोनस अंक भी प्रदान किए। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने भी कार्यों की प्रशंसा करते हुए 10 में से 10 अंक दिए।