पुनासा: एमएसपी से ज़्यादा दाम का लालच देकर व्यापारी फरार, 15 किसानों को लगी ₹40 लाख की चपत
Punasa, Khandwa | Apr 12, 2026 पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम जलकुआं (सिंगोट) में 15 किसानों को सरकारी खरीदी से ज्यादा भाव का लालच देकर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव का ही व्यापारी एक महीने की उधारी में किसानों से गेहूं और चना खरीदकर अपने परिवार समेत फरार हो गया है । जानकारी रविवार सुबह 11 बजे की है