दमोह: खुले बोरवेल की सूचना देने के लिए दमोह में जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 07812-350300 पर की जा सकेगी शिकायत
Damoh, Damoh | Feb 16, 2024 दमोह जिला मजिस्ट्रेट तथा कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा है कि जिले में कही भी खुले बोरवेल हो तो इस संबंधी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती हैं। इस संबंध में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया जिले के किसी भी स्थान पर खुला बोरवेल हो तो इसकी सूचना दमोह हेल्पलाइन 07812-350300 पर की जा सकती हैं ताकि जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाये।