सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत में सड़क पर वाहन खड़ा करने और रास्ता खाली कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात हिंसक झड़प में बदल गया। यह झड़प मोअज्जम मुख्तार पक्ष और लड्डू कुरैशी पक्ष के बीच हुई, जिसमें दोनों ओर से जमकर मारपीट और पथराव किया गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है,