नानपारा: बलहा में जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर छापेमारी, घर से सैकड़ों लीटर पेट्रोल और डीजल बरामद
बलहा ब्लॉक के जगन्नाथपुर गांव में एक घर से भारी मात्रा में पेट्रोल और डीजल बरामद किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी के आदेश पर की गई छापेमारी में सैकड़ों लीटर ईंधन जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई दोपहर करीब 2 बजे गांव के निवासी अजय वर्मा पुत्र राम नारायण उर्फ ननकऊ के घर पर की गई।