सरवई से छतरपुर आ रहे बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम भातपुरा के रहने वाले पटवारी रतिराम अहिरवार को आज 21 मार्च शाम 4 बजे ग्राम कंदेला के पास डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें पटवारी गंभीर रूप से घायल हुए, पटवारी को निजी वाहन से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया,जहां उनका उपचार जारी है।