बुधवार को कैराना विधानसभा क्षेत्र के 325 बूथों पर बीएलओ तैनात रहे। इस दौरान लोग भी बूथों पर पहुंचे। जहां बीएलओ ने मतदाता सूची को जांचा। वहीं, एसआईआर में जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई अथवा जिनकी दो वोट होने के कारण काटी गई और जो मतदाता दूसरे शहरों में जाकर रहने लगे, उन सभी के बारे में जानकारी दी गई।