खजनी: दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता से मारपीट का आरोप, बेलघाट थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी गई
गोरखपुर जनपद के बेलघाट थाना क्षेत्र के सिसवा बाबू निवासी ध्रुव सिंह की पुत्री शिवानी सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बेलघाट थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 अप्रैल 2024 को अंबेडकर नगर जनपद के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बिशनपुर बंजरहा गांव निवासी आदित्य प्रताप सिंह से हुई थी।