धरियावद: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय राठौड़ो का सेमलिया की सरकारी भूमि पर वर्षों से अतिक्रमण, ग्रामीणों ने DM को दिया ज्ञापन
ग्राम पंचायत वजपुरा के ग्राम राठौड़ो का सेमलिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की राजस्व अभिलेखों में दर्ज सरकारी भूमि पर वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ को विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तीन कार्यदिवस के भीतर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई है।