कन्नौज: क्राइम ब्रांच शाखा में तैनात निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी को (DSP) के पद पर मिली पदोन्नति
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा को पुलिस कार्यालय कन्नौज के क्राइम ब्रांच शाखा में तैनात निरीक्षक अनिल मणि त्रिपाठी को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर स्टार लगाकर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अनिल मणि त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट सेवाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।