मेरठ: गंगानगर में रिटायर्ड फौजी पर गैंगस्टर लगवाने का आरोप, दबंग हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर दे रहा धमकी
Meerut, Meerut | Apr 24, 2026 मेरठ। गंगानगर निवासी रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने एक दबंग पर अपने अधेड़ पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दबंग के दबाव में पुलिस ने इसी झूठे मुकदमे को आधार बनाकर उसके पति को गैंगस्टर में जेल भेज दिया। अब वही दबंग सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपने फोटो वायरल करके उसके परिवार को धमकी दे रहा है।