जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम गौद नाला के पास जुआ फड़ पर छापा मारा। सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18,170 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।