बहराइच: दरगाह इलाके में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट, घटना में दो लोगों को आयी चोट
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मानपुर्वा के रहने वाले गुड्डू की बड़ी बेटी की ससुराल नौरैया में है। रविवार रात्रि को गुड्डू ने बताया की बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पत्नी व बेटियों को अपने घर दावत पर बुलाया था। जहां दोनों में कहा सुनी हो गया और इसके बाद सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे इसके बाद बेटी की ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।