बहराइच: बंजारी मोड़ के पास चोरों ने सूने घर से गायब की लाखों की सम्पत्ति, मां के निधन पर परिवार सहित पैतृक गांव गया था पीड़ित
शहर स्थित बंजारी मोड़ के निकट ग्रीन सिटी कालोनी स्थित एक सूने पड़े मकान में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों की सम्पत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस परिवार के लोग वृद्धा के निधन पर पैतृक आवास पर गए थे। रविवार सुबह भनक पाकर पीड़ित परिजन शहर आए। सूचना पर CO व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की है। रविवार को कोतवाली देहात पुलिस ने बताया की जांच की जा रही है।