बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पात्रता निर्धारण समिति की बैठक में भरथापुर ग्राम के 118 हितग्राहियों के प्रस्ताव अनुमोदित
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पात्रता निर्धारण समिति की बैठक जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भरतपुर ग्राम के 118 हितग्राहियों के प्रस्ताव अनुमोदित हुए। एसडीएम मोतीपुर ने रविवार को बताया कि भरथापुर ग्राम के पात्र पाए गए 118 हितग्राहियों के प्रेषित प्रस्ताव को अनुमोदित कर स्वीकृति प्रदान की गई है।