बहराइच: हमजापुरा से थाना दरगाह पुलिस ने मारपीट की गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित वारंटी को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि थाना दरगाह पुलिस ने हमजापुरा से मारपीट की गंभीर धाराओं के मुकदमे में वांछित चल रहे न्यायालय द्वारा जारी NBW से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त राजाराम को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।