हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 मोटरसाइकिल किए सीज, यातायात प्रभारी अनिल छिंदा ने दी जानकारी
हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 26 लोगों के वाहनों को सीज किए हैं। थाना प्रभारी अनिल छिंदा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशानुसार जिले में चलाई जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।