शाहबाद: भुड़िया में मजार तोड़ने वाले सोमशेखर दीक्षित को भूमाफिया बताया गया, मजार स्थल पर एकत्रित लोगों ने जताया आक्रोश
शाहाबाद के पाली बाईपास पर कब्रिस्तान से पक्की मजारें तोड़ने वाले डॉक्टर सोमशेखर दीक्षित के प्रति मुसलमानों में खासा आक्रोश है। मंगलवार को शाम 4:00 बजे भुड़िया मोहल्ले के तमाम लोग मजार तोड़ने वाले स्थान पर एकत्रित हुए और आरोपी के प्रति आक्रोश प्रकट किया। गुलाम वारिस खान ने बताया कि यह कब्रिस्तान उनकी अपनी जमीन पर बना हुआ है।