शाहबाद: शाहाबाद पालिका की बोर्ड बैठक संपन्न, महाविद्यालय और अस्पताल के लिए भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति
मंगलवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक नसरीन बानो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें नागरिकों को राहत देने के लिए कई प्रस्ताव पारित हुए। इस मौके पर दाखिल खारिज में बदलाव किया गया, तथा महाविद्यालय एवं अस्पताल निर्माण के लिए आवंटित भूमि को स्वीकृति प्रदान की गई।