संवेदनहीनता: एम्बुलेंस फंसी रही 16 मिनट, दुकानदार करते रहे नजरअंदाज, जोधपुर में ट्रैफिक का कहर: एम्बुलेंस अटकी, मरीज तड़पा", जोधपुर घोड़ा चौक से वर्धमान हॉस्पिटल की ओर जाने वाली एक एम्बुलेंस शुक्रवार को 16 मिनट तक जाम में फंसी रही। अमली के बास क्षेत्र में दुकानदारों ने अपनी गाड़ियां तक नहीं हटाईं। सायरन बजने के बावजूद रास्ता नहीं मिला। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ती रही। लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था और दुकानदारों की संवेदनहीनता पर नाराजगी जताई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन दुकानदारों ने अपनी गाड़ियां तक नहीं हटाईं। जाम के कारण एम्बुलेंस रेंग-रेंग कर आगे बढ़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण रोजाना जाम लगता है। लोगों ने प्रशासन से बाजार में सख्त कार्रवाई और एम्बुलेंस के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की मांग की है। #thebluecitymedia #jodhpur #ambulance #TrafficPolice
Chamu, Jodhpur | Jul 29, 2026