कोटा: कोटा नगर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 3 दिन बाद थमा तनाव
Kota, Bilaspur | Apr 11, 2026 करगी रोड कोटा नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले तीन दिनों से बना तनाव पूर्ण माहौल अब शांत हो गया है। प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन से नाका चौक तक लगातार अभियान चला कर बेजा कब्जा हटाया गया ।जिसमें नगर में व्यापक चर्चा का माहौल बना रहा। इस कार्रवाई में राजस्व विभाग नगर पंचायत और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला।अब सड़के चौड़ी होगी यातायात सुगम होगा