झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर ₹5 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस थाना गुढ़ागौड़जी ने वायुसेना में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये हड़पने के मामले में आरोपी आशीष कुमार निवासी भौड़की को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी नरेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने स्वयं को भारतीय वायुसेना का कर्मचारी बताकर उसे नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया और वर्ष 2023 में 5 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए।