झुंझुनू: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 100 फ़ीसदी कार्य करने पर झुंझुनू की टीम को जिला कलेक्टर ने किया सम्मान
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 100 फीसदी कार्य करने पर झुंझुनू जिला कलेक्टर अरुण कुमार गर्ग अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने झुंझुनू उपखंड अधिकारी व झुंझुनू तहसीलदार व क्षेत्र में कार्य करने वाले बीएलओ का सोमवार रात 7:00 बजे के आसपास कलेक्ट्रेट सभागार में फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके कार्य की सराहना की और उनको सम्मानित किया और उनको बधाई दी