मुज़फ्फरनगर: भाकियू तोमर का बड़ा ऐलान: 35 सूत्रीय मांगों पर कल मुजफ्फरनगर में 'रेल रोको' आंदोलन, 4 रेलवे स्टेशनों पर ट्रैक जाम करेंगे
मुजफ्फरनगर में 16 जून को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) 35 सूत्रीय मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन करेगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने बताया कि मुजफ्फरनगर, रोहाना, मंसूरपुर और खतौली रेलवे स्टेशनों पर किसान ट्रैक पर बैठकर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा और यात्रियों को शरबत पिलाया जाएगा।