पांडू: सफल सहायक अध्यापक संघ की पांडू इकाई गठित, अनिल अध्यक्ष व लाल बिहारी बने सचिव
Pandu, Palamu | Jun 21, 2026 पांडू (पलामू)। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को सफल सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और शिक्षकों की विभिन्न शैक्षणिक व प्रशासनिक समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से संघ की पांडू प्रखंड इकाई की नई कमेटी का गठन किया गया।