कटंगी: चाकाहेटी का पंचायत भवन हुआ जर्जर, जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर पंचायत कर्मी
मध्य प्रदेश शासन और पंचायत एवं ग्रामीण विभाग मंत्रालय सहित विभाग के वरिष्ट अधिकारियों की घोर लापरवाही की वजह से जनपद पंचायत कटंगी की अधीन आने वाली ग्राम पंचायत चाकाहेटी में पंचायत कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है। दरअसल, ग्राम पंचायत चाकाहेटी का पंचायत भवन बेहद जर्जर हो चुका है और बल्लियों के सहारे इसकी छत टिकी हुई है।