औरैया: विद्यालय से चोरी करने के दोषी को साढ़े चार साल की सजा, सदर कोतवाली क्षेत्र के बिरिया का चार वर्ष पुराना मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर आदि सामान की चोरी करने में चार साल से अधिक समय से जेल काट रहे अभियुक्त ने अपना मामला जुर्म इकबाल करके निपटाने का अनुरोध किया। जिसे न्यायालय मुख्य मजिस्ट्रेट निधि सिसौदिया ने स्वीकार किया व दोषी को साढ़े चार साल के कठोर कारावास व पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित क