कैराना: कैराना में निजीकरण के विरोध में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Kairana, Shamli | Jun 16, 2026 रजिस्ट्रार कार्यालय के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक संघ शाखा कैराना के आह्वान पर दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों, टाइपिस्टों और अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। उन्होंने सब रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में धरना और प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष चौधरी जतन सिंह ने किया।