बरेली: NEET पेपर लीक पर बरेली में बवाल, BJP-NTA का पुतला फूंकते ही हिरासत में लिए गए NSUI जिलाध्यक्ष
बरेली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्र कांग्रेस NSUI का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। चौकी चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा के सामने NSUI कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए BJP और NTA का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NSUI जिलाध्यक्ष मो. नदीम सिद्दीकी एडवोकेट ने कहा कि 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि