लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बुधवार को एक लापरवाही भरा हादसा सामने आया। बस स्टैंड परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बनाई गई दीवार को शाहजहांपुर डिपो की एक रोडवेज बस ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।