“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह 21 से 28 नवम्बर 2025 तक जिलेभर में तिथिवार आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे डंडा प्रखण्ड के भिखही पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उपलब्ध सेवाओं का तुरंत लाभ उठाया।