पूर्णिया पूर्व: कोरठ बाड़ी चौक पर टोटो चोरी करते चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र के कोरठबाड़ी चौक पर शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे दिन दहाड़े टोटो चोरी करते एक चोर को लोगो ने रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं उसका 2 अन्य साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया चोर नशेड़ी हैं, जो खुद बोल रहा था उसके शरीर मे जान नहीं हैं, जिसके बाद लोगो ने उसकी पिटाई नहीं की और पुलिस को सौप दिया।