जशपुर: जनदर्शन में पहुंचे 42 आवेदन, कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार प्राप्त आवेदनों में राजस्व, पेयजल, सड़क,