अकबरपुर: बालू लदे ट्रक की टक्कर से भाजपा प्रखंड अध्यक्ष और उनके पुत्र घायल, चालक फरार
4:00 जानकारी मिली कि अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेघा गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार बालू लदे हाईवा ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान गोविंदपुर प्रखंड के भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार एवं उनके पुत्र सोनू कुमार