जोशियाड़ा: हर्षिल में भागीरथी नदी में बनी अस्थाई झील को खोलने के लिए मशीन से कार्य शुरू किया गया
धराली आपदा के 15 दिन बाद हर्षिल में भगीरथी नदी में अस्थाई झील को खोलने के लिए मशीनों से युदस्तर पर कार्य शुरु हो गया है। जिला प्रशासन की मांग पर सेना की जेसीबी से झील के मुहाने को खोलने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक वहां पर मेंन्युली ही मजदूरों की ओर से झील को खोलने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन उससे किसी प्रकार की सफलता नहीं मिल रही थी।