जोशियाड़ा: जनपद में मानसून सीजन की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, स्कूली बच्चे और ग्रामीण जोखिम के साथ कर रहे आवाजाही
गंगोत्री सोमवार शाम 4 बजे तक नालूपानी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल सका है। यहां पर दो दिनों से हाईवे बंद है। जनपद में लंबे समय से मानसून सीजन की बारिश लगातार जारी है। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और भूधंसाव सक्रिया है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे आवाजाही के लिए जोखिम भरा बना है।