जोशियाड़ा: धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा को रविवार को तेरह दिन पूरे, राहत एवं बचाव कार्य जारी
धराली क्षेत्र में आई आपदा को रविवार को तेरह दिन पूरे हो गये हैं। वहीं तेरहवे दिन नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी की टीम खीरगंगा के मुहाने तक पहुँची, जिसे श्रीकांठ पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। टीम द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह तीनों ग्लेशियरों ने एक साथ टूटकर खीरगंगा घाटी में तबाही मचाई।