जोशियाड़ा: उत्तरकाशी ज़िले में लगातार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, सड़क और मोबाइल सेवा हुई बाधित
लगातार बारिश से उत्तरकाशी जनपद के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है। गंगोत्री नेशनल हाईवे धरासू से उत्तरकाशी तक जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग बाधित हो गया। बीआरओ की टीम लगातार मार्ग खोलने में जुटी रही और कड़ी मशक्कत के बाद धरासू के पास रास्ता सुचारू किया जा सका। इसके साथ ही पूरे जिले में मोबाइल सेवा भी ठप हो गई.