मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से पीटकर युवक गंभीर रूप से घायल
पलामु जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंदुआ गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के कुछ लोगों पर एक युवक को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घायल युवक की पहचान बंदुआ गांव निवासी सहिम मियां के 30 वर्षीय पुत्र आजाद मियां के रूप में हुई है।पीड़ित आजाद मिया के परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे आजाद मियां