झालरापाटन: झालावाड़ में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, झालावाड़ के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार शाम 5:00 बजे जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।कार्यकर्ताओं ने हाल ही में बांग्लादेश में दीपू चंद दास नामक हिंदू युवक की नृशंस हत्या का विशेष रूप से उल्लेख किया। दीपू चंद को मारकर पेड़ पर लटकाकर जला दिया।